फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिम ने कर्मियों की सुनी समस्या

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के बिजेंद्र पांडियन ने सोमवार को माडल तहसील पहुंचकर वहां का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने विधानसभा के निर्वाचन के अधूरे पड़े कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न तहसीलों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री पांडियन ने सोमवार को माडल तहसील पहुंचकर एक कक्ष की विधिवत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उसके निबटारे का भी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कमियों को दूर करने का एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। माडल तहसील में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ कराने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर एक-एक कार्य के बारे में जानकारी ली। कहा कि किसी भी सूरत में विस निर्वाचन का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें