फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को आशाओं ने पकड़ा गांधीवादी रास्ता

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आशा कार्यकर्त्री संगठन के बैनर तले पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा धरना-प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट में तीसरे दिन भी जारी रहा। करीब 72 घंटों से डीएम कार्यालय पर धरनारत आशाओं ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार से रात दिन क्रमिक अनशन की घोषणा की। चेताया कि अगर मांगें पूर्ण नहीं हुईं तो बेमियादी अनशन के बाद आत्मदाह भी किया जाएगा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्त्रियों के धरने में तीसरे दिन जन जागरण आइना समिति के सचिव डा. एम इलियास, पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, अधिवक्ता रामकृष्ण यादव, लक्ष्मण यादव, शैलेश सिंह ने पहुंचकर आशाओं की समस्याओं को जाना। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने करीब एक घंटे तक उनके साथ बैठकर वार्ता की।
पूर्वमंत्री ने आंदोलन उचित ठहराते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक इंसान को अपनी स्वतंत्र अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है। इसको रोकना व किसी को धमकाना, नारी का अपमान करना घोर अन्याय है। इस दौरान आशाओं ने कहा कि अब विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि नवागत जिलाधिकारी अभी तक यह नहीं समझ पाए हैं कि जिले का स्वास्थ्य विभाग सीएमओ उमेश चंद्रा एव एसीएमओ डा. मंसूर अहमद नहीं चलाते। ये लोग सुपर सीएमओ, वरिष्ठ लिपिक के कठपुतली हैं। कहा कि यही अधिकारी डीएम को गलत सूचना देकर बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस मौके पर किरण राय, नीता राय, अनिता राय, सविता उपाध्याय, ऊषा ठाकुर, सुनीता सिंह, अन्नपूर्णा गुप्ता, सुभावती, आशा यादव, चंदा यादव, रीता तिवारी, रीना उपाध्याय शीला तिवारी, गायत्री देवी, रंभा तिवारी मुन्नी देवी, अनीता राय बैजन्ती देवी, मंजू राय, उषा तिवारी, कृष्णावती, ऊषा सिंह, मीनू तिवारी, शोभा गिरी, पूनम सिंह, मीना दूबे, दुर्गावती, सीमा, रानी सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें