फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में पचास मड़हे जलकर खाक

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगा उस पार जवहीं दियर (पांडेय टोला) में शनिवार की देर शाम लगी भीषण आग में तीन दर्जन परिवार के 50 मड़हे राख की ढेर में तब्दील हो गए। इस अगिभनकांड में पीड़ितों का सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

जवहीं दियर पांडेय टोला निवासी सुरेंद्र शाह के घर से शनिवार की देर शाम अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग ने देखते ही देखते करीब तीन दर्जन परिवारों के 50 से अधिक रिहायशी झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। आग के विकराल रुख से हर तरफ कोहराम की स्थिति मच गई। अगिभनकांड में मुकुरधन यादव, बुटन शाह, लालजी शाह, नारायण पासवान, शिवहरे पासवान, राम लखन पासवान, श्याम लाल पासवान, झगरू शाहू, नागा शाहू, जितेंद्र शाहू, धनजी शाहू, रामनाथ शाहू, रामनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव, मुन्ना शाहू सहित तीन दर्जन परिवारों के 50 मड़हे एवं उसमें रखे अनाज, वस्त्र, बर्तन, जेवरात व नकदी समेत घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पास स्थित दो पंपिंग सेट चलाकर रातभर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। रविवार की सुबह इलाके के लेखपाल तारकेश्वर गुप्ता ने अगिभनकांड में हुए नुकसान का जायजा लिया तथा अपनी आख्या जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवहीं ग्राम प्रधान अखिलेश चौबे ने पीड़ित परिवारों में आटा, दाल, आलू, नमक सहित भोजन की अन्य आवश्यक वस्तुएं पीड़ितों में वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें