फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसडीह को चाहिए एक और नंदलाल

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. नंदलाल सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह के मुख्य अतिथि राधाकृष्ण ओझा व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक रहे। दोनों अतिथियों ने पूर्व चेयरमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. नंदलाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही उनको गरीबोें का मसीहा बताया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 64 वर्षों बाद किसी चेयरमैन ने नगर के क्रांतिकारियों की सुधि ली तो उसमें एकमात्र नाम नंदलाल सिंह का है। वे भले ही आज हमलोगों के बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें आज भी बनी हुई हैं। कहा कि इसका स्पष्ट उदाहरण आज उनकी याद में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन जिस सप्तऋषि गेट पर किया गया है। इसका निर्माण उन्होंने नगर के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अमिट मिसाल पेश करने वालों की याद में कराया था। वक्ताओं ने कहा कि आज नगर को एक और नंदलाल की जरूरत दिख रही है। जो अपने कर्म और परिश्रम के बल पर विकास की एक मिसाल पेश कर सकें। इसके पूर्व लोकगीत गायक धीरज सिंह ने स्व. नंदलाल सिंह पर आधारित गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, डा. विनोद सिंह, नागेंद्र पाठक, दिग्विजय सिंह,अजय सिंह, अशोक चौधरी, हीरालाल वर्मा, कादिर शाह, विजयी राम, रणजीत पांडेय, हरिशंकर वर्मा, जगतनारायण मिश्रा, संतोष सिंह, कादिर शाह, विजयी राम, वर्मा, सुरेंद्र खरवार, मंटू बाबा, संजय पांडेय, राजू सिंह, सुरेंद्र तिवारी, वीरबल राजभर आदि मौजूद रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत शत्रुघ्न सिंह बनैला ने किया। अध्यक्षता राधिका मिश्रा व संचालन प्रतुल ओझा ने किया। आभार अरविंद कुमार सिंह ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें