फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बोझ से दबा आरक्षण केंद्र

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और टिकट बुकिंग खिड़की पर अव्यवस्था का बोलबाला है। यहां से आरक्षित टिकट प्राप्त करना टेढ़ी खीर बन कर रह गया है। आए दिन टिकट के लिए बुकिंग खिड़की पर मारामारी होती रहती है।
विज्ञापन

भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि आरक्षित टिकट के लिए यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। आरक्षण केंद्र दलालों की कब्जे में है और लाइन लगाकर टिकट लेने वालों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जबकि दलालों के माध्यम से टिकट आसानी से मिल जाता है। काउंटर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी का कोई जवान भी मौजूद नहीं रहता है। श्री गुप्त ने बताया कि छुट्टियां होने के चलते टिकट खिड़की पर यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। लेकिन रेल प्रशासन एकल खिड़की की ही व्यवस्था दे रहा है। उन्होंने आरक्षण केंद्र और टिकट बुकिंग के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें