फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का लिंक फेल यात्रियों को परेशानी

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माडल रेलवे स्टेशन समेत जिले के सभी छोटे-बडे़ स्टेशनाें का लगभग रविवार से करीब 24 घंटे तक लिंक फेल रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि दो दिन तक लोगों को आरक्षण टिकट समेत जनरल टिकट के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सोमवार को करीब 11 बजे लिंक सही होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रेलवे विभाग का आल इंडिया स्तर पर रविवार को करीब सवा ग्यारह बजे लिंक फेल हो गया। इससे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कामकाज ठप हो गया। इसके चलते स्टेशन पर आरक्षण समेत सारे कामकाज ठप हो गए। ऐसे में जिले के विभिन्न हिस्सों से आरक्षण एवं सामान्य टिकट कटाने आए लोगों को परेशानी हुई। आलम यह रहा कि आंखों के सामने से ट्रेन गुजरती रही और लोग वेवश होकर ट्रेनों को छूटते देखते रहे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से सामान्य टिकट लिया और अपनी यात्रा की। स्टेशन पर तिल भर भी पैर रखने की जगह नहीं थी इस वजह से कई यात्रियों ने बिना टिकट ही यात्रा की।हालांकि सोमवार को जैसे ही करीब 11 बजे लिंक ने काम करना शुरू किया। टिकट का इंतजार कर रहे लोगों एवं रेलवे कर्मचारियों ने थोड़ी सी राहत की सांस जरूर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें