फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरहीं पर शुक्रवार को ओम शिव सेवा संस्थान की ओेर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविार में महिलाओं को विधिक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विकास के लिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रीना सिंह ने ने भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के संबंध में विस्तार से बताया। कहा कि महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की कानूनी व्यवस्थाओं के साथ ही महिला कल्याण की योजना चलाई गई है। जरूरत है, महिलाओं को जागरूक होने की।
कहा कि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी संवेदनशील मुद्दों को लेकर भी करार संजीदा है। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, तब तक सरकार की सभी व्यवस्थाएं बेमतलब साबित होंगी। विशिष्ट अतिथि मांती सिंह ने महिलाओं के कल्याण के निमित्त विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाएं जितनी जल्दी जागरूक होंगी, उतनी जल्दी ही उनका उत्थान होगा।
विज्ञापन

मीना तिवारी ने महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डा. पूजा राय तथा डा. रजनी राय ने दहेज प्रथा अधिनियम से समाज में होने वाले भलाई पर संतोष जताया। कन्या भ्रूण हत्या पर संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आधे घंटे का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। संचालन डा. अखिलेश राय ने किया।
संस्थान की प्रबंधक पुनिता राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. पंकज कुमार चौधरी, आनंद कुमार राय सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें