फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखाग्रस्त घोषित हो जनपद

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरा प्रदेश सूखे से जूझ रहा है। किसान बेहाल और परेशान हैं। ऐसे में प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जनपद में मानक के अनुरूप जलवृष्टि नहीं हुई है। कई तहसीलों में बारिश न होने के कारण किसान मायूस हैं। ऐसे में जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव उपाध्याय ने कहा कि धान की खेती के लिए जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। शुरू से ही मानसून कमजोर होने के चलते किसानों के खेतों में लगी नर्सरी सूखने लगी है। किसान खेती को लेकर चिंतित हैं। बारिश न होने के चलते किसानों के सामने भुखमरी जैसी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में आ गया है। किसानों से सहकारी और सरकारी सभी तरह वसूली स्थगित कि ए जाए। प्रति बीघा पांच हजार की दर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दी जाए। जिले में घोर विद्युत अनापूर्ति के चलते भी खेती पर असर पड़ा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि तत्काल प्रभाव से किसानों की मांग को लागू किया जाय। जनपद के किसानों को न्याय नहीं मिला तो निश्चित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके हित में आंदोलन करेगी। ताकि किसानों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर सड़क, बिजली, शुद्ध जल की आपूर्ति करने की मांग की। धरना सभा में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विजय मिश्र, जितेंद्र नाथ राय, राजेंद्र चौधरी, सुदामा राय, सियाराम यादव, अशोेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें