फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के मामले में सात पर मुकदमा

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी के पास बुधवार दोपहर एक टेंपो की टक्कर से बालिका घायल हो गई थी। इस दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बाद में टेंपो चालक ने बालिका के मामा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देवकली गांव के विमलेश्वरनाथ राय अपनी भांजी छह वर्षीय आयुषी को स्कूल से लेकर अा रहा था। एक टेंपो ने उसकी भांजी को टक्कर मार दिया। इस पर टेंपो चालक और विमलेश्वर में मारपीट हो गई थी। कुछ देर बाद टेंपो चालक साथियों के साथ विमेलश्वर के डेरे पर पहुंचा आैर फायरिंग शुरू कर दी। गोली विमलेश्वर को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें