फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक संग्राम सिंह सपा में शामिल

Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/लखनऊ। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर गत सोमवार को पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद एवं लोक निर्माण/राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री यादव की पुन: अपने घर वापसी होने पर सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि श्री यादव के पार्टी में शामिल होने से सपा और मजबूत होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी सफलता हासिल करेगी। सपा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि संग्राम सिंह यादव को फिर से घर वापसी के बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है, उसका हम स्वागत करते हैं। वे 1993 में पहली बार चिलकहर से बसपा से विधायक बने थे। 1996 में सपा से इसी क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन

इससे पहले सपा मुख्यालय में लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनकी पार्टी में वापसी की घोषणा की। शिवपाल ने कहा कि संग्राम सिंह सपा के बलिया जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछला चुनाव वह निर्दलीय लड़े थे। उन्हें 38 हजार वोट मिले थे। उनकी घर वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी। संग्राम सिंह ने कहा कि वह जो कुछ भी है मुलायम सिंह यादव की वजह से हैं। वह अंतिम सांस तक पार्टी में रहेंगे। उनकी प्राथमिकता यही होगी कि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर हर स्तर तक मजबूती प्रदान की जाए। इस मौके पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, इकबाल महमूद और एसआरएस यादव समेत अन्य कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें