फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम कर बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
झूम कर बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के प्रांगण में घुसा बारिश का पानी
जलवृष्टि ने नगर की सूरत बिगाड़ी
बलिया। जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं आम जन ने भी राहत महसूस की। हालांकि रुक-रुक कर हुई बारिश ने नगर की सूरत जरूर बिगाड़ दी। बुधवार को भी पूर्वाह्न आसमान में छाए काले बाद उमड़-घुमड़ के खूब बरसे और धरती को तर बतर कर गए। बच्चों ने भी इस बारिश और जलजमाव का जमकर लुत्फ उठाया। तेज बरसात के चलते नगर में चल रहा सड़क निर्माण रोकना पड़ा।
इस बार मानसून सही वक्त पर आया है इस वजह से किसानों की धान की नर्सरी के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। मानसून की पहली बारिश से बुधवार को नगर की सड़कें जलमग्न दिखीं। इसकी वजह से राहगीरों को थोड़ी परेशानी भी हुई। लेकिन लोग इस बात को नजरअंदाज कर गए। लोगों ने कहा चलो गर्मी और उमस से राहत तो मिली। नगर के निचले इलाके में पानी भरने से कई मोहल्लों में आवागमन घंटों ठप रहा। नगर के सतीश चंद कालेज से जापलिनगंज दुर्गामंदिर तक, टाउनहाल से बनकटा चौराह, रोडवेज बस स्टैंड से चित्तूपांडेय चौराहे तक जलभराव हो गया। नगर के कई कार्यालयों में भी जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

गड़वार संवाददाता : क्षेत्र में बुधवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। उधर, किसानों को ऐसा लगा जैसे उनकी मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई। किसानों ने कहा कि इस बारिश से धान की खेती को फायदा हो सकता है। वैसे कसबा की सड़कों पर बारिश का पानी जम गया जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। यह बारिश रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही।
बिल्थरारोड संवाददाता : पिछले चौबीस घंटे में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। नगरीय क्षेत्र में वर्षा से मुख्य सड़क की दोनों तरफ की पटरियां पानी में डूब गईं। गली मोहल्लों में जलजमाव से आवागमन दूभर हो गया। सब जगह कीचड़ और फिसलन की स्थिति रही। छिटपुट बारिश का क्रम पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

दुबहर संवादाता : बुधवार को सुबह दस बजे शुरू हुई मानसून की पहली बारिश पूरे दिन होती रही। झमाझम बारिश से किसानों ने भी राहत महसूस की। किसानों का मानना है कि खरीफ की फसल के लिए भी यह बारिश वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें