फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुन: चक्काजाम

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दूधिया संघ और यदुवंशियों भाइयों की बैठक बुधवार को बापू भवन में हुई। इस दौरान यादव भाइयों और दूधियों पर जानलेवा हमला पर विस्तृत रूप से चरचा की गई। बैठक में रामनारायण यादव ने कहा कि घायल लल्लन यादव की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती है। कहा कि इसे लेकर 14 जून को चक्का जाम भी किया गया था और उस समय सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल तथा एसडीएम नरेंद्र कुमार सिंह से आश्वासन मिला था कि दो दिनों के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। बावजूद इसके एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कहा कि अगर अविलंब आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दूधिया भाई एकजुट होकर पुन: चक्काजाम करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुन्नी लाल यादव, रामजी यादव, शिवजी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें