जिला चिकित्सालय में गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सांसद भरत सिंह ने दीप जलाकर किया। कुल छह सौ लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 96 मोतियाबिंद के मरीजों के आपरेशन के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
इस दौरान बीएचयू वाराणसी नेत्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह और उनकी टीम के साथ ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने छह सौ लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें से 96 मोतियाबिंद मरीजों को आपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
इनका आपरेशन 25 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में होगा। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने का अवसर जनता के आशीर्वाद से मिला है। क्षेत्र की जनता का सेवा पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं।
सौभाग्य है कि मोतियाबिंद मरीजों की सेवा का अवसर मिला है। इसके पहले नि:शक्त जनों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीएन नाडर, नेत्र चिकित्सक डा. एस प्रसाद, डा. वीपी सिंह, डा. महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, शंकर सिंह, राजीव मोहन चौधरी, डा. कुंवर स्वरूप सिंह, डा. प्रेमप्रकाश सिंह, संजय पांडेय, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।