मुख्य विकास अधिकारी के. बालाजी ने जिला अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्यों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। सभी निर्माणाधीन कार्यों को देखा और एक महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारी को दिया। साथ ही कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सही हो। इसके लिए सीएमओ को नजर बनाये रखने को कहा।
सीडीओ अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की गुणवत्ता को परखने लगे। इस दौरान धीरे-धीरे संबंधित अधिकारी भी पहुंचने लगे। फिर सीडीओ ने एक-एक निर्माणाधीन भवनों को देखा। इसके बाद सीएमएस कार्यालय में बैठकर उससे संबंधित कागजात भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी से लेकर चेक किया।
कहा कि गुणवत्ता के साथ-साथ समयांतर्गत कार्य पूर्ण करें। एक महीने बाद दोबारा आने पर सभी कार्य पूरे मिलने चाहिए। इस दौरान सीएमओ डा. पीके सिंह, सीएमएस पीएन नाडर, एसीएमओ डा. केडी प्रसाद आदि मौजूद थे।