फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में पहुंचे 938 मरीज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार में मरीजों का उपचार करते चि
विज्ञापन
बलिया। जिले में बारिश के बाद अचानक बढ़ी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर दिखा। रविवार को जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 938 मरीज पहुंचे। इसमें से अधिकतर में उल्टी-दस्त, बुखार तथा अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण दिखे।
विज्ञापन

एसीएमओ व आरोग्य मेला प्रभारी डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि कि पांच मरीजों की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया गया। चिकित्सकों ने दूषित भोजन और पानी के सेवन से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करने को जागरूक किया। दुबहर में शिवपुर दियर नई बस्ती, अखार स्थित न्यू पीएचसी पर डॉ. आदित्य अंजल ने 33 मरीजों का इलाज किया। गड़वार पीएचसी पर डाॅ. सिद्वार्थ सिंह ने 18 मरीजों का इलाज किया और दवाएं दीं। नगरा पीएचसी पर डॉ. रामध्यान ने 34 मरीजों का उपचार कर दवाइयां दीं। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, मुकेश सिंह, अशोक कुमार,सत्येंद्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें