धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवा गाईं गांव में महुआ बीनने के लिए पत्तियों में लगाई गई आग की चिंगारी से 11 किसानों के करीब 10 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल रविवार को जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची 100 नंबर व चितबड़ागांव थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो-दो गाड़ियों व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों की मानें तो खेत के पूरब तरफ महुआ के बगीचे में किसी ने महुआ बीनने के लिए पत्तियों को जलाया था और उसे वैसे ही छोड़ कर चले गए थे। पूरवा हवा की तेज झोंके से चिंगारी खेतों में पहुंची और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग को बुझाने का प्रयास करते तब आग ने विकराल रुप ले लिया और देखते ही करीब 10 बीघे की फसल राख हो गई। इससे अच्छे लाल राजभर पुत्र गाजर राजभर का दो बीघा, नंदजी यादव पुत्र रामदत्त यादव का एक बीघा, सुभाष यादव व सुरेश यादव का नौ-नौ मंडा, रामजी यादव पुत्र लाल बचन व वीरेंद्र पुत्र बच्चा लाल यादव का आठ-आठ मंडा के साथ ही राज नारायण यादव पुत्र महंगू यादव, लीलावती देवी, चंद्रावती, रमावती, वीरेंद्र, तेजबहादुर, शिंपा सिंह का पांच-पांच मंडा गेहूं जलकर राख हो गया।