फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का धरना और अनशन तीसरे दिन भी
विज्ञापन

बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन बैरिया इकाई का क्रमिक अनशन और धरना तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस को उपजिला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार न्यायालय के दीवाल पर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

नोटिस में अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तरफ से समस्त वादकारियों को अवगत कराया गया है कि जो वादकारी बगैर अधिवक्ता अपने मामले की पैरवी व सुनवाई में स्वयं भाग लेगा उसके प्रकरण में अपील, निगरानी, पुनर्विलोकन या अन्य वांछित कार्यवाही में कोई अधिवक्ता स्थानीय स्तर,जिला स्तर, मंडल स्तर, राजस्व परिषद या अन्य उचित फोरम में पैरवी नहीं करेगा। इसके साथ ही तहसील बार एसोसिएशन ने एक स्वर में कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता, आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, वसंत कुमार पांडेय, देवेन्द्र मिश्र, शिवजी सिंह, रामलाल सिंह, रामनिवास सिंह, मिथिलेश पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, चंद्रशेखर यादव, गौरीशंकर पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पप्पू तिवारी, विनय कुमार सिंह, वब्लु भारती, श्यामबिहारी उपाध्याय, ददन यादव, योगेंद्र पाण्डेय, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें