श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हिंजामं ने किया श्रीराम मंत्र का जप
बलिया। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में गुरुवार को चित्रगुप्त मंदिर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जयराम जय जयराम का महामंत्र का जप किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मिश्र, डा. एनके पांडेय, प्रदेश महामंत्री विजय प्रताप आर्य सहित मंच के जिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिलाण्यक्ष मंगलदेव चौबे, धीरज पांडेय, महादेव चौबे, मनीष कुमार पांडेय, पंकज तिवारी, मोहित, शिवम, जयप्रकाश गहलौत, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।