फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधायक सुरेंद्र ने तहसीलदार को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही विलंब की शिकायत पर बैरिया विधायक ने तहसीलदार रामनारायन वर्मा को जमकर खरीखोटी सुनाई। विधायक ने कहा कि जानबूझकर प्रमाण पत्र देने में विलंब किया जा रहा है। उधर, एसडीएम कार्यालय में करीब आधा घंटा तक विभिन्न मामलों में नाराजगी के बाद उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के सामने तहसीलदार ने दो दिनों के अंदर प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शोभाछपरा निवासी सुमित कुमार सिंह, चकिया निवासी गिरीश सिंह, मुरारपट्टी निवासी अजित कुमार ओझा सहित दर्जनभर युवा बुधवार को स्ववर्ण आरक्षण प्रमाण पत्र जारी होने में किया जा रहा विलंब की फरियाद कर रहे थे। हालांकि उस समय युवकों को तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जांचोंपरांत दो दिनों के अंदर किसी भी सूरत में प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद युवकों की शिकायत पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें