फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच का रहे आपसी तालमेल : डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नवागत जिला जज गजेंद्र कुमार का सिविल बार के सभागार में अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने वकीलों से कहा कि किसी भी मामले में बार-बेंच का सहयोग करेंगे तो उनकी समस्याओं का निराकरण भी आसानी से हो सकेगा। साथ ही अधिवक्ताओं से कहा कि जिले के अधिवक्ता काफी शालीन है। उनकी एक अलग पहचान है। ऐसे में किसी भी मामले में कोई दिक्कत हो तो वे अपनी बात मुझ तक बिना झिझक ले आए। उन मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि फाइलों में विधिक कानूनों की सही व्याख्या होनी चाहिए। इस मौके पर बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि अधिवक्ता अपनी नहीं बल्कि वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए अपने विधिक तर्क को रखते है। ऐसे में पीठासीन अधिकारियों को भी अपना फैसला सुनाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी वादकारी का अहित न हो। उसके मामले में आए निर्णय से विधिक नुकसान होने के चलते लोगों को न्याय से भरोसा उठने लगता है। ऐसे में काफी सोच-विचार के बाद ही बेंच कोई निर्णय और फैसला सुनाए। इस मौके पर क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, रामधार तिवारी, अशोक ओझा, अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुदीप कुमार श्रीवास्तव, विमल राय, योगेश्वर यादव, लल्लन सिंह, दयाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें