फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर भी समर्थकों ने सजा रखी है मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। लोकसभा चुनाव की घोषणा जब नहीं हुई थी तब से अब तक तमाम उम्मीदवारों के लिए उनके चहेते दिन भर सोशल साइट पर एक-दूसरे दल को भला-बुरा कहने वाले सोशल साइट नेताओं की फौज चुनावी मैदान को सजाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। सैकड़ों युवा सोशल साइट पर बहस के क्रम में विकास की चर्चा संग 70 सालों के विकास का हिसाब भी मांग रहे हैं। वहीं कुछ नोटा पर अड़े हैं और वर्तमान सरकार को भला-बुरा कह रहे हैं। इस दौरान कमेंट में सवाल-जवाब भी वे खुद अलग-अलग दलों का प्रतिनिधि बनकर कर रहे हैं। दलगत सोच वाले युवा भारी संख्या में देर रात एक-दूसरे से भिड़े नजर आ रहे हैं। विरोधी प्रत्याशी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं कि पूरे कुनबे में बवाल मच जाए। वहीं खुद के समर्थन के प्रत्याशी की तारीफ में मोटी पुस्तक की रचना करते भी उन्हें देर नहीं लग रही। राहुल गांधी, पीएम मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं पर भी खुले तौर पर टिप्पणियां की जा रही हैं। बुद्धिजीवी मानते हैं कि युवा पीढ़ी अपने कैरियर से ज्यादा राजनीति में दिलचस्पी रख रही है। यही कारण है कि अधिकांश युवा भावनात्मक रूप से भी अलग-अलग दलों में बंट चुके हैं। देश-प्रदेश की राजनीति से लेकर लोकल स्तर पर भी बहस में एक-दूसरे को ऊंचा और नीचा दिखाने के क्रम में वे गुस्से से लाल होकर वे अपनी भड़ास इस सोशल साइट पर ही निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें