फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी की बिगड़ी तबियत, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जेल में हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी तेजन पासवान (30) की तबियत रविवार को अचानक खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से जेल के दो सिपाहियों के साथ कैदी को 108 एम्बुलेंस से वाराणसी भेजा गया। जिला अस्पताल के सर्जन डा. अनिल सिंह ने बताया की कैदी को लीवर से संबंधित रोग है।
विज्ञापन

जेलर प्रशांत मौर्य के अनुसार, तेजन पासवान को करीब तीन माह पहले आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जेल में आने के बाद उसका इलाज बीएचयू से कराया जा रहा था। रविवार को भी अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जेलर ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में तेजन को वाराणसी इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें