फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया- सोनौली मार्ग से टकरा रहा है घाघरा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। उफ़नाई घाघरा की लहरों ने तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। पिछले एक हफ्ते से जल स्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न जल स्तर 64.37 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो लाल निशान से 36 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

आयोग को अनुमान है कि अगले 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा, ऐसे में बाढ़ की आशंका को लेकर तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, टंगुनियां, खैराखास, साहियां, बेल्थरा बाजार, सोनवर्षा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के लोग सहम गए हैं । कहीं-कहीं रतजगा कर लोग भगवत भजन भी कर रहे हैं। टीएस बंधे पर कई फुट ऊपर तक पानी पहुंच गया है। घाघरा का पानी बलिया- सोनौली मार्ग से टकरा रहा है। टीएस बंधे से सटे एक दर्जन ग्रामों की आबादी डेंजर जोन में है। राजभर के अलावा तुर्तीपार में माली और मल्लाह बस्ती में बाढ़ का पानी दस्तक दे दिया है ।कुछ क्षेत्रों में कटान हो रही है। कटान से रोकथाम की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से कृषि योग्य भूमि नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। ऐसे में बाढ़ और कटान को लेकर तटवर्ती वासियों में दहशत व्याप्त है। तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के बाद एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें