रानीगंज बाजार स्थित आरओ प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि अप्रैल से लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का सुरेमनपुर में ठहराव होने लगेगा। रानीगंज बाजार में नाली निर्माण के लिए व्यापारी इस्टीमेट बनवाकर दें, बरसात से पहले नाली का निर्माण करवा दूंगा।
उन्होंने कहा कि बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग का निर्माण कार्य भी बरसात से पहले हर हाल में पूरा करा दिया जाएगा। अभी दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बलिया के विकास के विषय मे चर्चा किया हूं। रानीगंज युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने रानीगंज बाजार में नाली का निर्माण व सुरेमनपुर में लखनऊ छपरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह गुड्डू ने आभार जताया। इस मौके पर रमाकान्त पाण्डेय, सुधांशू तिवारी, जितेन्द्र सर्राफ, धर्मेन्द्र वर्मा, आदित्य शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता आदि उपस्थित रहे, अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह तथा संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।