फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी न कोई संदेश,कहाँ तुम चले गये...

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। गोपालजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के वार्षिकोत्सव में मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरुवार को छात्र छात्राओं ने उपस्थित लोगों मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत कुमारी अनिता तथा कुमारी ब्यूटी की सरस्वती वंदना के बाद शालिनी ने चिट्ठी न कोई संदेश, कहां तुम चले गए गीत सुनाया कर लोगों को सोचने पर बाध्य किया। सृष्टि, अभिनव, वंदना ने छोड़ो कल की बातें,कल की बात पुरानी सुनाकर कर लोगों को सुनाया। आसमान की छत से समूह गान दीक्षा, अनीमा, ब्यूटी, रंजन व नंदनी ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जय हो की गीत पर समूह नृत्य सिमरन, रंजन, पुनिता ने प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कान्हा रे, थोड़ा सा प्यार दे, गीत पर श्वेता पांडेय व उनकी सहेलियों का डांडिया नृत्य भी लोगों द्वारा सराहा गया। उधर बब्लू एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत सरहद की झांकी दर्शकों को देश भक्ति भाव में गोते लगवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव, ब्रह्मेश्वर नाथ पांडेय, राकेश चौबे, संतोष यादव, अमीत श्रीवास्तव आदि के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें