फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1830 राजस्व गांवों में किसान लगा सकेंगे वर्मी कम्पोस्ट यूनिट 0

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना जनपद के 1830 राजस्व गांवों में की जानी है। इस योजना के तहत ऐसे किसानों को लाभ दिया जाना है, जो वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर सके।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया कि इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकृत आवेदकों का चयन होगा। बताया कि 15 दिनोें के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना पर किसानों को 75 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देगी। इसकी कुल लागत आठ हजार होगी जिसमें छह हजार अनुदान होगा। इस प्रकार इसकी लागत आठ हजार रूपये है जिस पर 6 हजार तक का अनुदान भी मिलेगा। ऐसे किसान का चयन होगा जिसके पास एक एकड़ भूमि हो और शेड निर्माण कर कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना करने का इच्छुक हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें