शिक्षक आशुतोष सिंह चंदन की स्मृति में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी मेधा परीक्षा का आयोजन रविवार को द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें सहतवार, मनियर, बेरुआरबारी, बांसडीह सहित विभिन्न गांवों के कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें मेधावी छात्रों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के कक्षा छ: सात और आठ में पढ़ने वाले 1127 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले सफल छात्रों को आगामी 15 जनवरी को स्व. आशुतोष सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक संस्था कैरियर लांचर के सदस्य सुजीत कुमार सन्तोष चौबे गोलू सिंह अन्नू सिंह गोविंद पांडेय अभिनय सिंह निर्भय सिंह मनीष वर्मा आदि शामिल रहे।