फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के चिकित्सकों ने मनाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को डाक्टरों ने भारत सरकार द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल किया था। लेकिन आइएमए के देश व्यापी हड़ताल के कारण सरकार को झुकना पड़ा और विधेयक पर मूल्यांकन करने के लिए कुछ सांसदों की टीम गठित की गई। विधेयक के स्थगन होने से डाक्टराें ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। चिकित्सकाें ने एक स्वर से कहा कि भारत सरकार द्वारा नेशनल मेडिकल विधेयक गरीब, असहाय व आमजन के लिए घातक है तथा लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा कि उनके आंदोलन के सफल संचालन के आगे केंद्र सरकार को झ़ुकना पड़ा है। टीम के सदस्य जिले के सांसद भरत सिंह के माध्यम से विधेयक से होने वाले नुकसान के बारे में पत्रक देकर बताया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डा. पीके सिंह गहलौत, सचिव डा. आरबी गुप्ता, डा. आफताब, डा. मंजूषा, डा. अजीत सिंह, डा. जेपी सिंह, डा. जेके सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. बीके गुप्ता, डा. शशिकला सिंह, डा. अमिता सिंह, डा. आशु सिंह, डा. प्रियंका राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें