फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को लाभ दिलाने आगे आएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिला पंचायत के डाक बंगला में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध रूप से धन उगाही का मामला जोर-शोर से छाया रहा। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने केंद्र और प्रदेश सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद कुछ अधिकारियों की कार्य पद्धति में सुधार नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है, लेकिन गैर भाजपा दलों की मानसिकता के चलते कुछ अधिकारी अपने रवैये में अपेक्षाकृत परिवर्तन नहीं ला रहे हैं । जिसके चलते भय और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सकारात्मक भूमिका के निर्वहन करने को कहा । बैठक में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिन्हें जिलाध्यक्ष ने अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर रणजीत कुशवाहा , देवेंद्र गुप्त, डॉक्टर दयानंद वर्मा , अशोक मधुर , प्रमोद सिंह , अच्छेलाल, जयराम चौहान , अमीरचंद , नीरशंकर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें