फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक रविवार को वैदिक बाल विद्या मंदिर मालगोदाम पर आयोजित की गई। जिसमें नवगठित जिला कार्यसमिति की पदाधिकारियों तथा सदस्यों की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि आज शिक्षा में घोर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिसमें लिप्त पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह बर्खास्त हुए। कहा कि गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज की पंाच अध्यापिकाओं की पदोन्नति प्रबंध समिति के एक प्रस्ताव से प्रबंधक ने 15 जून को जिविनि के यहां भेज दिया था। लेकिन लिपिक ने उनमें से एक को मंडलीय कार्यालय में भेज दिया। जबकि अभी शेष पड़ा हुआ है। सिंह ने कहा कि 27 जुलाई को जिविनि कार्यालय तथा 28 अगस्त को मंडलीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डा. लालेंद्र प्रताप सिंह, देवकुमार सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, जवाहर सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आदित्य पांडेय एवं संचालन जिलामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें