फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण रोस्टर के मुताबिक विद्युत सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। विद्युत तार मरम्मत के नाम पर कई दिनों तक बिना बताए आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है। शासन के फरमान को जहां विभागीय अफसर ठेंगा दिखा रहे वहीं आजिज आए लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने शहर के लिए 20 तथा गांवों के लिए 16 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की घोषणा की थी। लेकिन क्षेत्र में विद्युत विभाग अपने रोस्टर से मात्र चार से पांच घंटे तक की ही सप्लाई दे रहा है। लोगों का कहना है विभगाीय अधिकारियों के आगे शासन का फरमान बौना साबित हो रहा है। उपकेंद्र से दी जाने वाली सप्लाई को पिछले दिनों एक सप्ताह तक तार मरम्मत के नाम पर रोक दिया गया। वहीं आज भी क्षेत्र में कहीं-कहीं जर्जर तारों के टूटने के कारण कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।
लोगों का कहना है कि उपकेंद्र पर प्राइवेट कर्मचारियों के रखे जाने के कारण भी हमेशा मनमानी करते रहते है। इन लोगों को क्षेत्रीय जेई तथा एसडीओ का संरक्षण प्राप्त है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह का कहना है कि यदि विभाग ने आपूर्ति पर अपन रवैया नहीं बदला तो इलाकाई लोग सीएम से फरियाद करने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें