बलिया। विश्व योग दिवस पर बांसडीह तहसील क्षेत्र में प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह योग का कार्यक्रम किया। क़स्बा स्थित बांसडीह इण्टर कालेज परिसर में हजारों की संख्या में योग कराया गया। जिसमे उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, तहसीलदार लालबाबू दुबे, डॉ डीके शुक्ला, प्रतुल ओझा रहे। मुख्य योग शिक्षक कन्हैया जी व श्रवण कुमार ने योगाभ्यास कराया। वहीं कोतवाली परिसर में कोतवाल रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में योग कराया गया। इसी कर्म में द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महा विद्यायल के प्रबन्धक अभिषेक आनंद सिन्हा द्वारा,अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में प्रधानाचार्या नीतू सिंह द्वारा, किड्जी कैरियर स्कूल के प्रबन्धक राज प्रकाश सिंह द्वारा अपने विद्यालय परिसर में योग कराया गया।
हल्दी संवाददाता के अनुसार, विकास खंड बेलहरी के प्रांगण में एडीओ पंचायत राजेश सिंह के नेतृत्व में योग किया गया। जिसमें एडीओ आईएसबी सुखराम, खंड प्रेरक मुरलीधर पांडेय, शशिभूषण दूबे, प्रेमप्रकाश सिंह, शिवसागर सिंह, शशांक शेखर पांडेय आदि ने योग किया। बीआरसी हल्दी में शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। उधर श्रीतुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी के प्रांगण में प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, हल्दी थाने में थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया।
रसड़ा के गांधी पार्क के मैदान में पतंजलि भारत स्वाभिमान व योग समिति द्वारा भव्य योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि भारत स्वाभिमान योग समिति के तहसील प्रभारी रामानंद के नेतृत्व में संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सनबीम स्कूल, अगरसंडा में योगासन व प्राणायाम कराया गया।
चितबड़ागांव संवाददाता के अनुसार, नेहरू युवा मंडल द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में नगर पंचायत सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए। नगर पंचायत के सुभाष नगर मोहल्ले में आयोजित शिविर में नेहरु युवा मंडल के संयोजक प्रशिक्षक आनंद सिंह ने विभिन्न मुद्राओं से संबंधित योग सिखाया। शिविर में अंबिकेश, शिव प्रकाश सिंह, श्रीकांत, कौशलेंद्र सिंह, मोहन, विनोद गुप्ता शिवनारायण यादव, सनोज चौहान आदि सम्मिलित हुए।
बैरिया संवाददाता के अनुसार, सुदिष्ट बाबा इन्टर कालेज के प्रांगण में भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। मौके पर एसडीएम अरबिन्द कुमार, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि भी मौजूद रहे।
रेवती संवाददाता के अनुसार, नगर के बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश दुबे की उपस्थिति में गिरीश कुमार एवं प्रभात राय के निर्देशन में लोगों ने योग साधना की। पीडी इंटर कालेज गायघाट में एनसीसी अधिकारी मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण जहां दिया गया, वहीं माँ सरस्वती कोचिंग सेंटर, राम कृष्ण परमहंस कोचिंग सेंटर आदि में भी योग विषयक ज्ञान कराया गया।
मनियर संवाददाता के अनुसार, मनियर इंटर कालेज के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संघ के खंड संचालन भृगु जी के निर्देशन में लोगों ने योग साधना की।
सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार, गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, नवोदय आईटीआई, तिलोली प्राथमिक विद्यालय बघुडी के प्रांगण में पतंजलि इकाई सिकंदरपुर द्वारा योग कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। इस दौरान योग शिविर को संबोधित करते हुए तहसील प्रभारी रवीश जी ने योग से होने वाले लाभ व उसके क्त्रिस्याकलापों के बारे में विधिवत रूप से बताया। इस दौरान अरविंद कुमार राय ,डॉ अंजनी कुमार यादव, त्रिपुरारी जी, संजय जी ,प्रदीप जी, काशी नाथ तिवारी, बाबूराम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
इनसेट=
एनसीसी कैडेटों ने योग साधना कर किया जागरूक
सुखपुरा। इंटर कॉलेज सुखपुरा में 93 यूपी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विश्व योगा दिवस के अवसर पर आयोजित योगा कार्यक्त्रस्म में लगभग तीन हजार एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों,जेसीओ तथा सिविल स्टाफ ने भाग लिया। 13 जून से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में 90 तथा 93 यूपी बटालियन के कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर बटालियन में सभी नामांकित कैडेटों को योगकुशल प्रशिक्षकों प्रकाश पांडे, नम्रता तिवारी द्वारा योग कराया गया। योग का यह कार्यक्त्रस्म सुबह 7बजे से प्रारंभ होकर 8बजे तक चला। इस मौके पर इंटर कॉलेज सुखपुरा के प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह, मेजर अरविन्द नेत्र पांडे, कैप्टन सत्येंद्र पांडे, लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।