फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी को लेकर होते हैं विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बरसात आते ही पानी की निकासी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विवाद होते हैं। अब बरसात शुरु हो चुकी है लेकिन पानी निकासी को लेकर कोई खास काम नहीं हो सके हैं। शहर में नगरपालिका की ओर से कुल पांच मुख्य नाले निर्माण कराया गया है। इसके अलावा दर्जनों छोटी-बड़ी नालियां हैं। लेकिन नाले व नालियां पूरी तरह जाम होने के कारण पानी बहाव ठीक से नहीं हो पाता है। हालांकि हर साल नगरपालिका की ओर से बरसात से पहले नाले की सफाई के नाम पर लाखों का खर्च किया जाता है लेकिन यह केवल कोरम ही होता है। करीब एक माह पहले शहर के विभिन्न नाले व नालियों की सफाई कराई गई लेकिन माकूल तरीके से सफाई नहीं होने के कारण स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


आलम यह है कि बरसात होते ही नाले से पानी का निकास नहीं होता है और जगह-जगह जलजमाव होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो पानी की निकासी को लेकर मुहल्लेवासियों के बीच विवाद भी होता है। इसके अलावा ग्रामीण इलाके में तो पानी निकासी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जलभराव रोकने के लिए ऐसे तो कई योजनाएं संचालित हैं। इसमें पंचायती राज विभाग की ओर से जलभराव वाले मुहल्ले में 14 वें वित्त आयोग निधि से जगह-जगह सोख्ता बनवाने का प्रावधान है लेकिन किसी भी गांव में इसका निर्माण देखने को नहीं मिल रहा है। इसके अलावा अधिकांश तालाबों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी निकासी की समस्या हो गई है। कई इलाकों में तो पानी सड़कों पर ही गिर रहा है। लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके चलते बरसात होते ही विवाद होते हैं।

विवाद होने पर बीडीओ ने कराया मामला शांत
बलिया। सोहांव ब्लाक के भरौली गांव को देखें तो यहां कहने के लिए एक दर्जन तालाब हैं लेकिन अतिक्रमण होने के कारण विभिन्न मुहल्लों में जलभराव हो जाता है। कुछ दिन पहले इसको लेकर विवाद भी हुआ तो बीडीओ तथा पुलिस अधिकारियों ने पानी की निकासी कराकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बरसात में जलजमाव से होती है फजीहत
बलिया। नगरपालिका बलिया में कुल पांच मुख्य नाले हैं। इसके अलावा शहर में कुल 25 वार्ड के घरों के पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नालियां बनी हैं। लेकिन अधिकांश नालियां दशकों पहले की बनी हैं और नालियां इस कदर नीची हैं कि कूड़े-कचरे जाम हो चुकी हैं। बरसात होने के बाद शहर के जापलिनगंज, एससी कालेज चौराहा-जापलिनगंज मार्ग आदि पर जलजमाव हो जाता है। इसके अलावा शहर के शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा, बनकटा आदि मुहल्लों में नालियों के जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर के सभी वार्डों में बरसात के दिनों से पूर्व ही नालियों की सफाई करा दी जाती है, जिससे पानी निकासी को लेकर समस्या न हो, इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जाती है।
विज्ञापन

= साधना गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें