फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पुलिसकर्तियों समेत 87 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 87 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2187 हो गई है। 1019 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 1145 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शुक्रवार को पूरे जिले में एंटीजेन, आरटी-पीसीआर और ट्रूनाट के माध्यम से कुल 2259 लोगों की जांच की गई। शुक्रवार को आरटी-पीसीआर से बीते दिनों में की गई कुल 56 लोगों की सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एंटीजेन से 1384 लोगों की जांच की गई जिसमें 24 लोग पॉजिटिव पाए गए। ट्रूनाट से कुल 25 लोगों की जांच में सात व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। आज पॉजिटिव मिले लोगों में सदर कोतवाली के पांच और गड़वार थाने का एक कर्मचारी पाजिटिव पाया गया है। आज शहर में बहेरी के पांच लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।
इसके अलावा विकास खंड सीयर का एक, विकास खंड नवानगर के सात, रेवती के दो, पंदह के दो, चिलकहर का एक, हनुमानगंज के 14, दुबहर का एक, रसड़ा के छह, विकास खंड बैरिया के आठ, विकास खंड मनियर के 11, विकास खंड गड़वार के 12, विकास खंड मुरली छपरा के चार तथा विकास खंड नगरा के छह लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों से भी काफी टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें