फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 87 किसानों को गांव से बाहर दिखा नहीं बनाई फार्मर आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री बनाने में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो एटीसी ने 87 किसानों को गांव से बाहर दिखा दिया। इससे उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से दोनों एटीसी हरिहर यादव और सुजीत सिंह के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हरिऔध कला केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे। इसके बावजूद पल्हनी में तैनात एटीसी हरिहर यादव और फूलपुर में सुजीत सिंह द्वारा कई महीनों से निर्देशों की अनदेखी की जा रही थी। इससे पल्हनी के 59 किसान और फूलपुर के 28 किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित मिले। डीएम रविंद्र कुमार के निरीक्षण में गड़बड़ी सामने आई थी।

जांच में इसकी पुष्टि होने पर शुक्रवार को सिधारी थाने में एपीओ राजन कुमार और फूलपुर कोतवाली में शनिवार को एडीओ कृषि संत प्रसाद यादव की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की जांच की गई थी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर मामले की जांच कराई गई थी। शिकायत सही होने दोनों एटीएसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ये जनता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। -रविंद्र कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें