फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरा ब्लॉक की 855 महिलाएं जांचेंगी पानी की शुद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत अब नगरा ब्लॉक के गांवों में पानी की शुद्धता की जांच कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 855 महिलाओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर विशेष टेस्टिंग किट उपलब्ध करा दी गई है, जिसे जल्द ही चयनित महिलाओं को वितरित कर दिया जाएगा।
योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी जगनारायण यादव ने बताया कि नगरा ब्लॉक में वर्तमान में लगभग 1200 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। पानी की पारदर्शी जांच के लिए ब्लॉक के हर राजस्व गांव से 5-5 सक्रिय महिलाओं का चयन किया गया है। गांवों में पानी की जांच करने वाली इन महिलाओं को घर बैठे रोजगार का साधन मिलेगा।
उन्हें प्रति वॉटर टेस्ट 20 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाएगा। महिलाएं किट के जरिए पानी के फ्लोराइड, आर्सेनिक, बैक्टीरिया और भारी तत्वों की जांच करेंगी। जांच के बाद इसकी अंतिम रिपोर्ट सीधे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी जगनारायण यादव ने बताया कि ब्लॉक में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक और बड़ा अभियान समानांतर रूप से चल रहा है।
किसे जोड़ा जा रहा है: इस समय ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। नगरा ब्लॉक के लिए कुल 48 हजार राशन कार्ड धारक महिलाओं को समूह में शामिल करने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक लगभग 15 हजार पात्र महिलाएं सफलता पूर्वक समूहों से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं। शेष बचीं 33 हजार महिलाओं को भी बहुत जल्द इस मुहिम का हिस्सा बना लिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें