फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 मड़हे, लाखों की संपत्ति राख

Sat, 23 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर चांद दियर में शनिवार की दोपहर लगी आग से 85 मड़हे के साथ ही गृहस्थी के सामान, लाखों रुपये के आभूषण और हजारों रुपये नकदी जलकर राख हो गए। दो बकरियां भी जलकर मर गईं। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के यादव नगर चांद दियर निवासी राधेश्याम तुरहा के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगी। आग ने थोड़े ही देर में विकराल रूप धारण कर इंदल तुरहा, राजगिरि तुरहा, भीम तुरहा, श्रीभगवान, भोला, लक्ष्मण तुरहा, वशिष्ठ, गनेश, शिवमुनि, रामनाथ, सीबोध, प्रमोद, श्रीराम, भूटेली, शंभू, मनोज, लक्ष्मण, टेंपो, श्रीधर, देवव्रत तुरहा के मड़हे का अपने आगोश में ले लिया। वहीं राजनाथ बिंद, परमात्मा, शिवप्रसाद, अशोक, अमावस, सुशीला देवी पत्नी स्व. मथुरा देवी, गोपाल बिंद के अलावा विष्णु यादव, लक्ष्मण, कुलंजन, निरंजन, हरिशंकर, गौतम, तारकेश्वर, हंसराज, धुरान, कलक्टर, सुग्रीम तुरहा, सुनिल, कौशल्या देवी पत्नी स्व. विष्णु यादव, छठिया देवी पत्नी स्व. बेलन यादव, मदन यादव, उर्मिला पत्नी स्व. जगरन्नाथ यादव, भिखारी तुरहा, हरि बिंद की मड़हे जलकर राख हो गए। गोपाल बिंद की 40 हजार रुपये नकदी तथा लाखों रुपये के आभूषण जलकर राख हो गए। अमावस बिंद की दो बकरियां झुलस कर मर गई। एसडीएम ने कहा कि यथा शीघ्र राहत चेक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उधर, जयप्रकाशनगर के बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि शिवमंदिर निवासी सुदामा गुप्ता के मड़हे में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें चार मड़हे सहित घरेले सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाते वक्त गोनिया देवी (55) पत्नी सुदामा गुप्ता, जुली (18) पुत्री सुदामा से झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें