फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 84 प्रतिशत कार्य पूरा, 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र में बनाकर तैयार हुआ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
विज्ञापन
बलिया। यूपी व बिहार को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन गाजीपुर-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य 84 प्रतिशत पूरा हो गया है। जून तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे चालू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे। चार लेन का 134 किमी लंबा एक्सप्रेसवे तैयार हो रहा है। 5300 करोड़ की लागत की यह परियोजना पूर्वांचल को बिहार से जोड़ेगी। इससे जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पटना, लखनऊ व दिल्ली की राह आसान हो जाएगी। कम समय में यात्रा पूरी की जा सकती है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एटीएमएस (आटोमैटिकट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था की गई है, जिससे स्पीड की निगरानी की जाएगी। सफर के लिए एनएचएआइ के मानकों का ख्याल रखते हुए यह नेशनल हाईवे तैयार किया जा रहा है। इस पर प्रकाश, एंबुलेंस, क्रेन, रूट पेट्रोल वाहन आदि की व्यवस्था होगी, ताकि सफर के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो।

इस परियोजना से जुड़ेंगे 14 मार्ग
मांझीघाट-बलिया-गाजीपुर ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे-31 के निर्माण से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन, लखनऊ-हैदरिया पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, गाजीपुर-कासिमाबाद, युसूफपुर-कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद-नसीरपुर, गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे-31(पूर्व निर्मित), मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव, कोटवा नारायणपुर-लट्ठूडीह मार्ग और बलिया के बेयासी बलिया मार्ग, हल्दी मार्ग, बलिया-हाजीपुर मार्ग, मांझी-डुमरी-ताजपुर मार्ग आदि जुडेंगे।
विज्ञापन


मांझीघाट- गाजीपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे हाईवे-31, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के हृदयपुर से निकल कर बिहार के छपरा (सारण) के ग्राम सहबलपुर तक 117.120 किमी है। इसमें ही करीनुद्दीनपुर स्टेशन के समीप से 17.270 किमी भरौली गोलंबर से बक्सर को जोड़ा जा रहा है। इससे यूपी और बिहार राज्य की आपस में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। बिहार के दो बड़े क्षेत्र पटना-बक्सर और छपरा लखनऊ-दिल्ली से जुड़ जाएंगे। किसी भी ग्रामीण रोड को बंद नहीं किया गया है। हर जगह सर्विस रोड दी गई है। इससे लोगों को दिक्कत नहीं होगी। -पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें