फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की 46 बसों से आये 818 प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों के जिले में आने का क्रम निरंतर जारी है। एक ओर जहां ट्रेनों से एक साथ हजारों की संख्या में कामगार आ रहे हैं तो दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में मजदूरों की खेप लेकर रोडवेज की बसें भी आ रही हैं जिन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश के गाजीपुर, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, शाहगंज, गोंडा, उरई, कन्नौज, बस्ती, मेरठ, इटावा, अमेठी, गाजियाबाद, सुल्तानपुर आदि जिलों से रोडवेज की 46 बसों से 818 प्रवासी मजदूर पहुंचे, जिनमें करीब 41 श्रमिक बिहार प्रांत के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत रोडवेज बस बिहार बार्डर स्थित माझी घाट छोड़ा गया। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व कोविड-19 के नोडल अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि जो श्रमिक पहले से क्वारंटीन होकर आए थे, उनकी रैडम सैपलिंग कराकर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें