फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आधा दर्जन झोपड़ी व दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे के पूरा में रविवार की शाम शार्ट-सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां, एक दुकान जलकर राख हो गई। जबकि एक गाय गंभीर रूप से झूलस गयी। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे के पूरा गांव में शाम करीब पांच बजे ह्रदया राम के झोपड़ी में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के गौरी शंकर, ददन, महेश, जयप्रकाश, पिंटू, श्यामलाल, अंजनी, सोनू, गुड्डू, राकेश के झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। इस आग में ह्रदया की एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं गौरी शंकर राम की दुकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें