फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज को देते है नई दिशा: सुधीर

विज्ञापन
शिक्षक समाज को देते है नई दिशा: सुधीर
विज्ञापन
बलिया। उप्र बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला पंचायत आचार्य नरेंद्र देव सभागार में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान गोष्ठी आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान और पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौकेे शिक्षा के उन्नयन पर चर्चा करने के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने का काम करता है। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने से ही समाज की उन्नति संभव है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षक संघ को मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन और मानेदय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा। इस अवसर पर कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय तिवारी जिलाध्यक्ष, सत्यप्रकाश उपाध्यक्ष, राजेश सिंह गुड्डू , विमल पांडेय को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में संयुक्त मंत्री के पद पर राजेंद्र गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण कुशवाहा आय व्यय निरीक्षक, परमेश्वर यादव अतिरिक्त महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर राजेश रावत, नवीन सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रेनू शर्मा, विमला भारती, अशोक मौर्य, नंदलाल वर्मा, श्यामनारायण यादव, हरनारायण यादव, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्रीमती विमला पांडेय तथा संचालन जिलाध्यक्ष मतीउर्रहमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें