बलिया। जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवागत सचिव अनिल कुमार ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। श्री कुमार ने जेल में महिला बंदी बैरक समेत अन्य बैरकों, कैदियों को दिए जाने वाले भोजन, साफ- सफाई का जायजा लिया।
उन्होंने महिला बंदियों से मुलाकातियों का एक अलग रजिस्टर बनाने, सफाई की समुचित व्यवस्था करने, कैदियों को जेल मेन्यू के अनुसार बदल-बदल कर भोजन देने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। कहा कि यदि किसी बंदी की तबियत खराब होती है तो उन्हें तत्काल इलाज की सुविधा मिले जिससे उन्हें तत्काल स्वाथ्य लाभ हो सके। श्री कुमार महिला और पुरुष बंदियों से विधिवत जानकारियां प्राप्त की। निरीक्षण के समय जेलर पंकज सिंह भी उपस्थित थे । उधर, उन्होंने बालिका निकेतन निधरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निकेतन की बालिकाओं से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं ने व्यवस्था पर संतोष जताया। श्री कुमार ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर सहित कई अभिलेखों को देखा। इस मौके पर बालिका निकेतन की प्रभारी अधीक्षक तेतरी देवी, राधिका, नीतू मिश्रा व पिंकी रहीं।