सुखपरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से क्षेत्र के सैकड़ों किसान वंचित हैं। यह योजना कृषि विभाग के अधिकारियों की मनमानी का भेंट चढ़ गया है। जबकि इस योजना की शुरुआत के बाद किसानों ने आवश्यक कागजात लेखपाल को सौंप दी थी। लेखपाल ने भी तय सीमा के भीतर समस्त कागजात तह
सील मुख्यालय बांसडीह के कार्यालय में जमा करा दिया था। तहसील मुख्यालय ने भी हफ्तों पहले किसानों का पंजीयन कर उन्हें जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में भेज दिया। बावजूद इसके योजना की प्रथम किस्त अभी तक किसानों के खाते में नहीं आ पाई है।
पात्र किसानों का कहना है कि आज जब किसानों को खेती बारी के लिए पैसों की जरूरत है तो उन्हें इस लाभ से वंचित किया जा रहा है जो निश्चित रूप से किसानों की उपेक्षा है। क्षेत्र के किसान अनिल सिंह, विजय शंकर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पोर्टल एवं प्रधानमंत्री कार्यालय को कृषि विभाग की उदासीनता की शिकायत करने के साथ किसानों की पीड़ा का उल्लेख किया है। शिकायत में कहा है कि पहली किस्त किसानों के खाते में नहीं आने से खेती बारी का कार्य प्रभावित हो रहा है।