फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 2029 वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण नई दिल्ली के निर्देशन में दीवानी न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अलग-अलग न्यायालयों में 2029 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें एक लाख 15 हजार 26 रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों द्वारा आयोजित प्रीलिटिगेशन वाद के तहत 200 वाद निपटाए गए। जबकि 78 लाख रुपये जमा कराया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज की अदालत में एक मोटर क्लेम वाद निस्तारित कराया गया। इसके साथ ही तीन सिविल वादों का निस्तारण कराया। इसी क्रम में एडीजे नरेंद्र सिंह की अदालत में एक मोटर क्लेम तथा तीन सिविल वादों को निपटारा कराया गया। इसी क्रम में एडीजे चंद्रभानु सिंह की अदालत में सात मोटर प्रतिकर वाद का निस्तारण कराया गया। इसी क्रम में एडीजे तृतीय बीके लाल की अदालत में एक फौजदारी और एक मोटर क्लेम तथा विशेष न्यायाधीश दयाराम के कोर्ट से एक मोटर क्लेम तथा विद्युत अधिनियम के नौ वादों का निपटारा किया गया। परिवार न्यायालय की न्यायाधीश जय पाठक की अदालत से दो फौजदारी एफटीसी द्वितीय अमित मालवीय की अदालत से चार फौजदारी, मोटर क्लेम दो वादों को निस्तारण किया गया। इसी क्रम में एफटीसी तृतीय प्रान विजय सिंह की अदालत मोटर क्लेम के दो वादों का निस्तारण किया गया। सीजेएम मो. आजाद की अदालत से 304 फौजदारी व एनआई एक्ट के एक वाद का निस्तारण कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश कुमार की अदालत से 16 वादों का निस्तारण किया गया। एसीजेएम प्रथम रमेश कुशवाहा की अदालत से 152 वादों का निपटारा किया गया। जबकि 3990 रुपये अर्थदंड वसूले गए। इसके अलावा अन्य न्यायालयों से भी फौजदारी और समनीय वादों का निस्तारण कराया गया।

इनसेट...
जिला जज ने निरीक्षण किया
बलिया । दीवानी न्यायालय प्रांगण में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक-एक शिविर का जिला जज गजेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह समझौते के आधार पर मामलों को निस्तारित करने के लिए विभिन्न बैंको द्वारा शिविर लगाया गया था। जिला जज कुमार ने इन सभी शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा । कुछ स्टालो पर व्यवस्था में कमियां भी दिखी जिसपर नाराजगी जतायी और सुधार के निर्देश दिये। सुलह समझौते से संबंधित जानकारियां प्राप्त की और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मामले निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नरेंद्र कुमार सिंह प्रथम अपार जिला जज, बीके लाल अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूनम कर्णवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दयाराम नजारत इंचार्ज, अशोक उपाध्याय सीनियर नजीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें