फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधान सभा में 43 मतदेय स्थल क्रिटिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर तहसील प्रशासन तैयारियों में जुटा है। तहसील प्रशासन ने जातिगत विवाद, आपराधिक व राजनीतिक दबंगई के कारण विधानसभा क्षेत्र के 43 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल के रूप में चिह्नित किया है। वहीं, बूथ कैप्चरिंग आदि विवादों को देखते हुए 22 मतदान केंद्रों के कुल 41 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इन मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर अशांति फैलाने वाले 107 परिवारों के कुल 683 लोगों को अति संवेदनशील मतदाता माना गया है।
विज्ञापन

बैरिया विधानसभा में कुल तीन लाख 44 हजार 179 मतदाता हैं। इनमें कुल एक लाख 89 हजार 836 पुरुष मतदाता व एक लाख 54 हजार 343 महिला मतदाता हैं। ऐसे में पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 35 हजार 493 महिला मतदाताओं की संख्या कम है। खास बात यह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बैरिया विधानसभा के कुल सात हजार 898 नए मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदाताओं को मतदान करने के लिए पहले जहां 190 मतदान केन्द्र होता था, वहीं इस बार के चुनाव में प्राइमरी पाठशाला हृदयचक केन्द्र को प्राइमरी पाठशाला बाबूबेल बघउच के साथ समायोजित कर दिया गया है। जिससे इस बार 189 मतदान केन्द्र पर पहले की अपेक्षा 13 अधिक मतदेय स्थल यानि कुल 368 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
इनसेट=
यह है संवेदनशील मतदेय स्थल
बैरिया। विधान सभा क्षेत्र में कुल 43 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल माना गया है। इसमें प्राइमरी पाठशाला छपरा सारिव पूर्वी, जमधरवा, जूनियर हाई स्कूल गोपालनगर उत्तर, प्राइमरी पाठशाला छेरडीह दक्षिणी, पश्चिमी, धुपाराम प्यारी देवी बालिका विद्यालय बलिहार, प्राइमरी पाठशाला शिवचक तारीं स्थित नौकागांव, दयाछपरा नम्बर एक व दो, जूनियर हाईस्कूल दयाछपरा, प्राइमरी पाठशाला बुधनचक स्थित दयाछपरा, जूनियर हाईस्कूल बुधनचक स्थित दयाछपरा, प्राइमरी पाठशाला दलपतपुर उत्तर व दक्षिण को प्रशासन ने क्रिटिकल माना है। इसके अलावा प्राइमरी पाठशाला सुघरछपरा स्थित जगदेवा, टेंगरही, चिरंजीछपरा, उच्चतर माध्यमिक विधायक बहुआरा, इंटर कॉलेज मुरारपट्टी, प्राथमिक पाठशाला हृदयपुर, गड़ेरिया स्थित मुरारपट्टी, प्राथमिक पाठशाला नम्बर एक व दो, रामपुर कोड़हरा, जूनियर हाईस्कूल दोकटी, प्राइमरी पाठशाला मुरलीछपरा, चकिया उत्तर, मध्य व दक्षिण, जूनियर हाईस्कूल करमानपुर, प्राइमरी पाठशाला दुर्जनपुर, भीखाछपरा, रानीगंज बाजार, भरतछपरा, बीन के टोला स्थित कोटवां, बैरिया, जगदेवा,सोनबरसा, भगवानपुर, बकुल्हा,पलटूनगर चांददियर, ठेकहां मतदेय स्थल भी क्रिटिकल की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

इनसेट=
यह है अति संवेदनशील मतदान केन्द्र
बैरिया। प्रशासन ने 22 मतदान केंद्रों के 41 मतदेय स्थलों केे अति संवेदनशील माना है। इसमें जूनियर हाईस्कूल गोपालनगर, प्राइमरी पाठशाला नौकागांव, श्रीनगर, चिरंजीछपरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बहुआरा, जूनियर हाईस्कूल नौरंगा, प्राइमरी पाठशाला करनछपरा, धतुरीटोला, सोनकीभाट, गोन्हिया छपरा, जूनियर हाईस्कूल शोभाछपरा, प्राइमरी पाठशाला भगवानपुर को अति संवेदनशील माना गया है। इसके अलावा लक्ष्मणछपरा, पूर्वी दलजीत टोला, हाईस्कूल जयप्रकाशनगर, प्राइमरी पाठशाला बादिलपुर, बाबूबेल मतदान केंद्र भी इसमें शामिल है।
इनसेट=
बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक कल
बैरिया। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 11 मार्च को समस्त बीएलओ व सुपरवाईजरों की बैठक बुलाई है। एसडीएम ने बताया कि इसमें इपिक रेसियो, जेंडर रेसियो आदि त्रुटियों को ठीक करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें