फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इवेंट में हुई गंगा मंथन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशन में जिला गंगा समिति की ओर से सोमवार को जीजीआईसी में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता ‘गंगा मंथन’ का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 25 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग श्रद्धा यादव और विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र व बीएसए संतोष कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इसके बाद गंगा गान, स्लोगन और लोगो प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें शामिल प्रतिभागियों ने गंगा की महत्ता बताई। साथ गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के उपाय सुझाए। गंगा गान प्रतियोगिता में मयंक राठौर प्रथम, पवन दूबे द्वितीय और नेहा यादव तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन में गुलनाज परवीन खातून, जिया ओझा और नेहा वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। इसी तरह लोगो प्रतियोगिता में साइस्ता खातून प्रथम, गुलनाज परवीन द्वितीय और नाहिद परवीन तृतीय रही। तीनों प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले को दस हजार, द्वितीय को चार हजार और तृतीय स्थान स्थान वाले को ढाई हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई। निर्णायक मंडल में रजनीकांत कुशवाहा, जैनेंद्र पांडेय, डॉ. निशा राघव व बीईओ सुबास गुप्त शामिल रहे। इस दौरान जिला समन्वयक सुधीर पांडेय, संजय कुमार, शशिकांत ओझा, शशिभूषण मिश्र, सुनील गुप्त, अजय कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, अब्दुल अव्वल, शम्भू नाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें