फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन न दी तो बजा देंगे सरकार की ईंट से ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में पुरानी पेंशन बहाल करो या गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाकर कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं तथा कर्मचारियों ने इसे महा हड़ताल की संज्ञा दी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को सिर्फ छलने का काम किया। अब इन सरकारों को एक दिन भी बैठने का अधिकारी नहीं है। कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली नहीं करने पर आगामी लोस चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। हम लोग सरकार के विरोध में नोटा का बटन दबाएंगे। सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम हम कर्मचारी करेंगे। अन्यथा हमारी मांग को मानते हुए सरकार पुरानी पेंशन स्किम लागू करें।
इस मौके पर शिक्षक नेता सुशील पांडेय ने कहा कि हम लोगों को सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखानी है। सरकार खुद घुटने टेक कर हमारी मांगें मानेगी। सरकार के प्रतिनिधियों को अपनी पेंशन की चिंता है। जबकि वर्षों काम करने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने की चिंता किसी को नहीं है। इस मौके पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के रंगनाथ मिश्र, अवनीशचंद्र पांडेय, केपी सिंह, अवधेश सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, रामवचन चौधरी, उपेंद्र सिंह, श्वेता सिंह, विजेता सिंह, मनोज यादव, अजय किशोर सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सत्या सिंह तथा संचालन कांजी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें