फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद से होता है मानसिक विकास: अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आपसी सद्भावना व सामंजस्य की भावना बलवती होती है। छात्र को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए, यह बातें टाउन पालीटेक्निक में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह के मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि अरविंद श्रीवास्तव ने कही। इस मौके पर अलग-अलग वर्ग के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किए गए।
विज्ञापन

खेलकूद समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। सौ मीटर की रेस में शुभम शेखर को प्रथम, गौरव तिवारी को द्वितीय तथा जगत नारायण यादव को तृतीय स्थान मिला। जबकि छात्राओं के सौ मीटर रेस में निशा को प्रथम, नेहा को द्वितीय तथा तृतीय रामनारायण को प्राप्त हुआ। लड़कियों गोला प्रक्षेप में नेहा सिंह को प्रथम, साधना को द्वितीय, रिमी को तृतीय स्थान मिला। जबकि 200 मीटर बालिका वर्ग रेस में ज्योति पांडेय को प्रथम, नेहा सिंह को द्वितीय तथा प्रीति को तृतीय स्थान मिला। प्रारंभ में पिछले वर्ष के चैंपियन रवि प्रकाश यादव ने मशाल दौड़ पूरा किया।
अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर एसके उपाध्याय ने कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग करने से मानसिक विकास के साथ ही शरीर ठीक रहता है। समारोह में मुख्य रूप से टाउन इंटर कालेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमर कुमार, केएम सिंह, ब्रजभूषण, जेपी पांडेय, बीके सिन्हा, एके शर्मा, रविशंकर, डीएन सिंह, विनोद कुमार, एसएन मिश्र, अमन उपाध्याय, ब्रजेश नारायण तिवारी, आशुतोष राय, अमित रंजन, एसएस पांडेय, इमरान अंसारी, अंबर, अभिनव चौबे, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। संचालन जेपी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें