बलिया। उप्र ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष पं. विनोद पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को कोतवाली में मनोज यादव के विरूद्घ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसमें आरोप लगाया है कि ट्वीटर व सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के बहू-बेटियों पर उक्त व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया है। जिससे सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज काफी आहत है। चेताया कि अभियुक्त के विरूद्घ 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस महकमा पर होगी।
इसके पूर्व उप्र ब्राह्मण महासभा की बैठक एनसीसी तिराहे पर आयोजित की गई। जिसमें एक स्वर से ब्राह्मणों ने मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा ट्वीटर व सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के बहू-बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। चेताया कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय, अविनाश तिवारी, हर्षित देव, पं. जिमी चौबे आदि रहे।