फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यंग टैलेंट सर्च सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया। तीन ग्रुप के टाप 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रशांत पाल, द्वितीय राजा राम, तृतीय रुद्रा सिंह के अलावा प्राथमिक वर्ग में प्रथम पवन कुमार यादव, द्वितीय कृष्ण कुमार यादव, तृतीय सत्य प्रकाश गुप्ता एवं जूनियर वर्ग में प्रथम आशीष कुमार यादव द्वितीय अनुराग सिंह व तृतीय कृतिका यादव को पुरस्कार दिया गया। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित किए जाने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की क्षमता विकसित होती है। इस मौके पर केपी सिंह, दिनेश राजभर, राजेश खरवार, प्रह्लाद कुमार, राहुल सिंह आदि रहे। संचालन डॉ श्रीभगवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें